Q1 of 13 Page 28

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

पावस ऋतु में प्रकृति में कौन-कौन से परिवर्तन आते है? कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

पावस ऋतु जिसमें प्रकृति का रूप हर पल बदलता रहता है एवं प्रकृति की सुन्दरता अपने चरम पर होती है। कभी धूप खिल जाती है तो कभी काले घने बादल सूरज को ढ़ँक लेते हैं। इस ऋतु में प्रकृति में निम्नलिखित परिवर्तन आते हैं –

(क) बादलों की ओट में छिपे पर्वत मानों पंख लगाकर कहीं उड़ गए हों तथा तालाबों में से उठता हुआ कोहरा धुएँ की भाँति प्रतीत होता है।


(ख) पर्वतों से बहते हुए झरने मोतियों की लड़ियों से प्रतीत होते है।


(ग) पर्वत रंगबिरंगे फूलो से सज जाते हैं।


(घ) पर्वत के पास के तालाबों में पर्वतों की परछाई दिखाई देती है


(ङ) ऊँचे वृक्ष आकाश की ओर एकटक देखते हैं जैसे उसे छूना चाह रहे हो।


(च) बादलों के छा जाने से ऐसा लगता है मानो पर्वत ने बादलों की चादर ओढ़ ली हो।


(छ) ताल से उठता धुआँ आग की भांति प्रतीत होता है।


(ज) आकाश में तेजी से इधर-उधर घूमते हुए बादल अत्यंत आकर्षक लगते हैं।


More from this chapter

All 13 →