Q1 of 9 Page 39

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

विरासत में मिली चीजों की बड़ी संभाल क्यों होती है? स्पष्ट कीजिए।

विरासत में मिली चीजों की सँभाल इसलिए की जाती है क्योंकि-

(क) वह हमें हमारे पूर्वजों की याद दिलाती है और उनसे हमें जोड़े रखती है।


(ख) उन चीजों से हमें हमारे प्राचीन इतिहास की जानकारी प्राप्त होती है।


(ग) इन चीजों से हमें हमारे पूर्वजों का हमारे निकट होने का अहसास होता है।


(घ) इसमें हमारी संस्कृति की झलक मिलती है। यह धरोहर हमें हमारी संस्कृति व इतिहास से जोड़ती है।


(ङ) ये हमें हमारे पूर्वजों, हमारी संस्कृति, परंपराओं, उपलब्धियों आदि से परिचय कराती है एवं उनसे जोड़े रखती है।


(च) यह हमारी आने वाली पीढ़ी को उनकी सभ्यता के बारे में जानने में मदद करती है एवं नई और पुरानी पीढ़ी को जोड़े रखती है। इसलिए हमें इन्हें संरक्षित करके रखना चाहिए।


More from this chapter

All 9 →