निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
इस कविता से तोप के विषय में क्या जानकारी मिलती है?
यह कविता हमें तोप के विषय में यह जानकारी देती है की यह तोप अंग्रेजों के समय की है। यह तोप सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के समय अंग्रेजी सेना द्वारा प्रयोग की गई थी। इस तोप ने बहुत से अन्य युद्धों में भी अपना योगदान दिया था। इसने अनगिनत शूरवीरों और स्वतंत्रता सेनानियों को मार डाला था परन्तु अब यह तोप निष्क्रिय एक बाग में रखी हुई है एवं यह अब केवल प्रदर्शन की वस्तु बनकर रह गई है। अब पहले से इसका वर्चस्व कम हो गया है। इसमें अब चिड़ियों ने घोसले बना लिए हैं। इससे हमें यह सीख मिलती है कि कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, एक-न-एक दिन उसे धराशायी होना ही पड़ता है।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.