Q1 of 9 Page 39

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

कविता में तोप को दो बार चमकाने कि बात कही गई है। यह दो अवसर कौन- से होंगे?

कविता में तोप को दो बार चमकाने कि बात कही गई है यह दो अवसर निम्नलिखित है-

(क) 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस)


(ख) 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस)


यह दोनों दिन हमारे देश के लिए ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण हैं। इन दोनों तिथियों पर इस तोप को चमकाया जाता है एवं प्रदर्शनी के तौर पर इसका प्रदर्शन किया जाता है| इसके पीछे कारण यह है कि यह तोप अंग्रेजी सरकार से हमारी जीत और आज़ादी का प्रतीक है। इसलिए राष्ट्रीय महत्व को ध्यान में रखते हुए इस तोप को चमकाया जाता है ताकि लोगों के मन में राष्ट्रीयता की भावना को बढ़ावा मिले और लोगों को स्वतंत्रता दिलाने वाले वीरों की याद दिलाई जा सके ताकि वे स्वतंत्रता का महत्त्व समझें और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें|


More from this chapter

All 9 →