निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए-
जुलूस के लालबाज़ार आने पर लोगों की क्या दशा हुई?
जुलूस के लाल बाजार में पहुँचने पर भीड़ बेकाबू हो गयी पुलिस ने एकत्रित भीड़ पर लाठियों से प्रहार किया एवं बहुत से लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सुभाष बाबू को भी पकड़कर लाँकअप में भेज दिया गया। स्त्रियाँ भी अपनी गिरफ्तारी दे रहीं थी| स्त्रियों का नेतृत्व करने वाली मदालसा भी पकड़ी गई थी। उसको थाने में मारा भी गया। सभी नारे लगा रहे थे। बृजलाल गोयनका ने बहुत उत्साह दिखाया| उसने 200 साथियों के साथ जुलूस निकाला और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस जुलूस में लगभग 200 व्यक्ति घायल हुए जिसमें से कुछ की हालत गंभीर थी।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.