Q3 of 17 Page 74

नीचे दिए गए शब्दों की संधि कीजिए-

संधि – संधि का अर्थ होता है जोड़ना। जब दो शब्द पास-पास आते हैं तो पहले शब्द की अंतिम ध्वनि बाद में आने वाले शब्द की प्रथम ध्वनि से मिलकर उसे प्रभावित करती है| ध्वनि परिवर्तन की इसी प्रक्रिया को संधि कहते हैं| संधि तीन प्रकार की होती है स्वर संधि, व्यंजन संधि एवं विसर्ग संधि। जब संधि युक्त पदों को अलग किया जाता है तो उसे संधि विच्छेद कहते है।


1. श्रद्धा+आनंद = ______


2. प्रति+एक = ______


3. पुरूष+उत्तम = ______


4. झंडा+उत्सव = ______


5. पुनः+आवृत्ति = ______


6. ज्योतिः+मय = ______


1. श्रद्धा+आनंद = श्रद्धानंद


2. प्रति+एक = प्रत्येक


3. पुरूष+उत्तम = पुरुषोत्तम


4. झंडा+उत्सव = झंडोत्सव


5. पुनः+आवृत्ति = पुनरावृत्ति


6. ज्योतिः+मय = ज्योतिर्मय


More from this chapter

All 17 →
1

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए-

जब से कानून भंग काम शुरू हुआ है तब से आज तक इतनी बड़ी सभा ऐसे मैदान में नहीं की गई थी और यह सभा तो कहना चाहिए कि ओपन लड़ाई थी। ‘यहाँ पर कौन और किसके द्वारा लागू किए गए कानून को भंग करने की बात कही गई है? क्या कानून भंग करना उचित था? पाठ के संदर्भ में अपने विचार प्रकट कीजिए।

1

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए-

बहुत से लोग घायल हुए, बहुतों को लॉकअप में रखा गया, बहुत-सी स्त्रियाँ जेल गई, फिर भी इस दिन को अपूर्व बताया गया है। आपके विचार में यह सब अपूर्व क्यों है? अपने शब्दों में लिखिए।

1

निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए-

आज तो कुछ हुआ वह अपूर्व हुआ है। बंगाल के या कलकत्ता के नाम पर कलंक था कि यहाँ काम नहीं हो रहा है वह आज बहुत अंश में धुल गया।

1

निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए-

खुला चैलेंज देकर ऐसी सभा पहले कहीं नहीं की गई थी।