निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए-
रूढि़याँ जब बंधन बन बोझ बनने लगे तब उनका टूट जाना ही अच्छा है। क्यों? स्पष्ट कीजिए।
रूढ़ियां और बंधन समाज को अनुशासित करने के लिए बनते हैं परन्तु जब इन्हीं के द्वारा मनुष्य की भावना आहत होने लगे, बंधन बनने लगे और वे मनुष्य के लिए बोझ लगने लगे तो उसका टूट जाना ही अच्छा होता है। इस कहानी के संदर्भ में देखा जाए तो तताँरा-वामीरो का विवाह एक रूढ़ि के कारण नहीं हो सकता था जिसके कारण उन्हें जान देनी पड़ती है। इस तरह की रूढ़ियाँ किसी का भला करने की जगह नुकसान करती हैं। लेखक के अनुसार व्यक्ति की स्वतंत्रता व समाज में शान्ति एवं सद्भाव के लिए इन परंपरागत रूढि़यों व मान्यतायों का टूट जाना ही बेहतर है।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.