निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए-
वज़ीर अली एक जाँबाज़ सिपाही था, कैसे? स्पष्ट कीजिए।
वज़ीर अली सचमुच एक जाँबाज़ सिपाही था। वह एक बहुत हिम्मती और साहसी व्यक्ति था। उसे अपना लक्ष्य पाने के लिए जान की बाजी लगानी आती थी। जब उससे अवध की नवाबी ले ली गई तो उसने अंग्रेज़ों के विरुद्ध संघर्ष करना शुरू कर दिया| उस समय वजीर अली के साथ मुट्ठी भर लोग ही थे फिर भी वह अंग्रेजों को कड़ी टक्कर दे रहा था। हद तो तब हो गई जब वह अकेला जाकर कर्नल से कारतूस भी ले आया। वहाँ भी निडर होकर अंग्रेजों के कैंप में घुस गया था। उसे अपनी जान की भी परवाह नहीं थी। उसके जाँबाज़ सिपाही होने का परिचय उस घटना से मिलता है जब वह अंग्रेजों के कैंप में घुसकर कारतूस लेने में सफल हो जाता है तथा कर्नल उसे देखता रह जाता है। इससे पता चलता है कि वजीर अली एक जाँबाज सिपाही था।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.