Q2 of 20 Page 134

निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाकयों में प्रयोग कीजिए-

आँखों में धूल झोंकना, कूट-कूटकर भरना, काम तमाम कर देना, जान बख्श देना, हक्का-बक्का रह जाना ।

क. आँखों में धूल झोंकना- चोर पुलिस की आँखों में धूल झोंककर भाग गया।


ख. कूट-कूटकर भरना- स्वतंत्रता सेनानियों में देशभक्ति की भावना कूट-कूटकर भरी हुई थी।


ग. काम तमाम कर देना- मौका पाते ही शिकारी ने शेर का काम तमाम कर दिया।


घ. जान बख्श देना- महात्मा अपने प्रति दुर्व्यवहार करने वालों की भी जान बख्श देते हैं।


च. हक्का-बक्का रह जाना- भरत को शेर के साथ खेलते देखकर दुष्यंत हक्का-बक्का रह गए।


More from this chapter

All 20 →
1

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए-

गर्द तो ऐसे उड़ रही है जैसे की पूरा एक काफिला चला आ रहा हो मगर मुझे तो एक ही सवार नज़र आता है।

1

निम्नलिखित शब्दों का एक-एक पर्याय लिखिए-

खिलाफ, पाक, उम्मीद, हासिल, कामयाब, वज़ीफा, नफरत, हमला, इंतेजार, मुमकिन

3

कारक वाक्य में संज्ञा या सर्वनाम का क्रिया के साथ संबंध बताता है। निम्नलिखित वाक्यों में कारकों को रेखांकित कर उनके नाम लिखिए-

(क) जंगल की जिंदगी बड़ी खतरनाक होती है।


(ख) कंपनी के खिलाफ सारे हिंदुस्तान में एक लहर दौड़ गई।


(ग) वज़ीर को उसके पद से हटा दिया गया ।


(घ) फौज के लिए कारतूस की आवश्सकता थी ।


(ड-) सिपाही घोड़े पर सवार था ।

4

क्रिया का लिंग और वचन सामान्यतः कर्ता और कर्म के लिंग और वचन के अनुसार निर्धारित होता है। वाक्य में कर्ता और कर्म के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार जब क्रिया के लिंग, वचन आदि में परिवर्तन होता है तो उसे अन्विति कहते हैं। क्रिया के लिंग, वचन में परिवर्तन तभी होता है जब कर्ता या कर्म परसर्ग रहित हों;

जैसे-सवार कारतूस माँग रहा था। (कर्ता के कारण)


सवार ने कारतूस माँगे। (कर्म के कारण)


कर्नल ने वज़ीर अली को नहीं पहचाना। (यहाँ क्रिया कर्ता और कर्म किसी के भी कारण प्रभावित नहीं है)


अतः कर्ता और कर्म के परसर्ग सहित होने पर क्रिया कर्ता और कर्म में से किसी के भी लिंग और वचन से प्रभावित नहीं होती और वह एकवचन पुल्लिंग में ही प्रयुक्त होती है। नीचे दिए गए वाक्यों में ‘ने’ लगाकर उन्हें दुबारा लिखिए-


(क) घोड़ा पानी पी रहा था।


(ख) बच्चे दशहरे का मेला देखने गए।


(ग) रॉबिनहुड गरीबों की मदद करता था ।


(घ) देशभर के लोग उसकी प्रशंसा कर रहे थे|