आपके विचार से कवि पशु, पक्षी और पहाड़ के रूप में भी कृष्ण का सान्निध्य क्यों प्राप्त करना चाहता है?
मेरे विचार से कवि पशु, पक्षी और पहाड़ के रूप में श्री कृष्ण का सानिध्य इसलिए प्राप्त करना चाहता है क्योंकि ब्रज में रहने वाले ये पशु, पक्षी श्री कृष्ण भगवान के लिए बहुत प्रिय थे और वे इनसे बहुत प्रेम करते थे। श्री कृष्ण ब्रज के सभी पशु और पक्षियों का बहुत ध्यान रखते थे और उन्हें खाना खिलाते थे। जब भी इन पशु, पक्षियों को श्री कृष्ण भगवान की जरूरत होती तो वह इनके पास पहुँच जाते थे। कवि चाहता है कि वह भी इन पशु, पक्षियों की तरह हमेशा श्री कृष्ण भगवान् के पास रहे और उनका अपार प्रेम प्राप्त कर सके। श्री कृष्ण भगवान ने गोवर्धन पर्वत को अपनी ऊँगली पर उठाया था। इसलिए कवि चाहता है कि वह भी उस पहाड़ का एक हिस्सा बन जाए या स्वयं एक पहाड़ का रूप ले ले जिससे वह श्री कृष्ण के स्पर्श को महसूस कर सके। कवि हमेशा अपने ईष्ट देवता के समीप रहना चाहता है।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.