लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिल्लू क्या करता था?
लेखिका के गिल्लू को अपनी सेवा-सुश्रुषा से पूर्ण रूप से स्वस्थ कर दिये जाने पर वह उनसे घुलमिल कर अपना स्नेह प्रदर्शित करने लगा। वह इस हेतु कभी कमरे में लगे परदों पर चुस्ती-फुर्ती में चढ़ जाता और फिर तुरंत उसी गति से वापस नीचे उतर जाता था। वास्तव में वह लेखिका का अपनी ओर ध्यान आकृष्ट कराने के लिए ऐसा करता था। कहने का अर्थ है उसके अंदर अन्य सूक्ष्म जीवों की भांति ही लेखिका से लगाव हो गया था| पशु-पक्षियों और जानवरों का मानव के साथ आत्मीय संबंध बन जाता है ऐसा ही कुछ संबंध गिल्लू का लेखिका के साथ बन गया था|
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.