Q6 of 9 Page 6

गिल्लू किन अर्थों में परिचारिका की भूमिका निभा रहा था?

गिल्लू सही अर्थों में एक कुशल परिचारिका की भूमिका निभा रहा था। लेखिका के मोटर दुर्घटना में घायल होने के बाद से ही गिल्लू जैसे लेखिका द्वारा उसके साथ पूर्व में की गयी सेवा-सुश्रुषा का ऋण चुकाने का प्रयास कर रहा था| स्नेह और सेवा की इस उत्कृष्ट भावना का प्रदर्शन उसने लेखिका के सिरहाने तकिये पर बैठकर अपने पंजों से लेखिका के सर की मालिश कर और उनके बालों को सहला कर किया। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि गिल्ल्लू की गतिविधियों से यह स्पष्ट है कि वह एक कुशल परिचारिका का दायित्व निभा रहा था|


More from this chapter

All 9 →