Q1 of 13 Page 116

लेखक ने इस कहानी का शीर्षक कहानी के दो पात्रों के आधार पर रखा है। लेखक ने इस कहानी के लिए बाज और साँप को ही क्यों चुना होगा? आपस में चर्चा कीजिए।

लेखक ने इस कहानी के लिए दो नायकों साँप और बाज का चयन निम्नलिखित वजहों से किया है।

() बाज को जहां आकाश की असीम शून्यता से लगाव है, वहीं साँप को अपने अंधकारयुक्त खोखल से प्यार है।


() बाज को साहस और वीरता का प्रतीक माना गया है्, जबकि सांप को कायरता का प्रतीक कहा गया है।


() बाज को खुले आसमान में उड़ना पसंद है, जबकि साँप को बिल में सिमटे रहना अच्छा लगता है|


() बाज आसमान में अनंत उड़ते रहना चाहता है, जबकि साँप शान्तिपूर्ण अपने बिल में पड़े रहना चाहता है|


इस कहानी को शेर और गीदड़ के माध्यम से भी प्रस्तुत किया जा सकता है। इसका कारण यह है शेर को खुले जंगल स्वतंत्र घूमना पसंद है, जबकि गीदड़ को झाड़ियों मे दबे-दबे रहने की आदत होती है।


More from this chapter

All 13 →