घायल बाज को देखकर साँप खुश क्यों हुआ होगा?
घायल बाज को देखकर सांप इसलिए खुश हुआ होगा क्योंकि वह अब सांप का सामना नहीं कर सकता था। अब उसे बाज से डरने की आवश्यकता नहीं थी। जीवनभर साँप का शिकार करने वाला बाज अब स्वयं असहाय अवस्था में पड़ा था। जैसा कि अक्सर आपने कहानी और किस्सों में भी सुना होगा कि सांप का बाज से कोई मुकाबला नहीं है। लेकिन यहां बाज के घायल होने की वजह से सांप ज्यादा प्रबल दिखाई पड़ रहा है। इसी कारण वह अपने शत्रु को घायल एवं निर्बल अवस्था में देखकर खुश हुआ होगा।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.