Q3 of 13 Page 117

मानव ने भी हमेशा पक्षियों की तरह उड़ने की इच्छा मन में रखी हैं। मनुष्य की इस इच्छा का परिणाम क्या हुआ। आज मनुष्य उड़ने की इच्छा किन साधनों से पूरी करता है।

पुराने समय से ही मनुष्य के मन में पक्षियों की तरह उड़ने की इच्छा मन में थी। मनुष्य ने इस इच्छा को पूरी करने के लिए कई चीजों के आविष्कार किए। इन चीजों का प्रयोग करते समय न जाने कितने लोगों को अपनी जान भी गवानी पड़ी, लेकिन आज इसका परिणाम हम सब के सामने है। आज मनुष्य के पास आकाश में उड़ान भरने के लिए कई साधन हैं जैसे हेलीकॉप्टर, रॉकेट, ग्लाइडर, वायुयान हैं। इन्हीं के माध्यम से मनुष्य आकाश में उड़ने की अपनी इच्छा को पूरी करता है।


More from this chapter

All 13 →