Q1 of 13 Page 118

कहानी में से अपनी पसंद के पाँच मुहावरे चुनकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए।

कहानी से लिए गए पाँच मुहावरे और वाक्य प्रयोग:

1- आँखें चमक उठना – सालों बाद जब मेरी नानी ने मुझे देखा तो उनकी आँखें चमक उठीं।


2- अंतिम साँसें गिनना – ट्रेन हादसे में कई लोग घायल हुए। उनमें से कुछ लोग अंतिम साँसें गिन रहे थे।


3- मन में आशा जागना – अच्छे नंबर से पास होने पर मेरे पिताजी के मन में आशा जाग उठी कि मैं उनके सपनों को जरूर पूरा करूंगा।


4- आँखों से ओझल होना – अभी तो वह यही खड़ी थी लेकिन क्षण भर में मेरी आँखों से ओझल हो गई।


5- कसर बाकी न रखना- परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के लिए उसने कोई कसर बाकी नहीं रखी है।


More from this chapter

All 13 →
3

क्या पक्षियों को उड़ते समय सचमुच आनंद का अनुभव होता होगा या स्वाभाविक कार्य में आनंद का अनुभव होता ही नहीं? विचार प्रकट कीजिए।

3

मानव ने भी हमेशा पक्षियों की तरह उड़ने की इच्छा मन में रखी हैं। मनुष्य की इस इच्छा का परिणाम क्या हुआ। आज मनुष्य उड़ने की इच्छा किन साधनों से पूरी करता है।

1

यदि इस कहानी के पात्र बाज और साँप न होकर कोई और होते तब कहानी कैसी होती? अपनी कल्पना से लिखिए।

2

आरामदेह’ शब्द में ‘देह’ प्रत्यय है। ‘देह’ ‘देनेवाला’ के अर्थ में प्रयुक्त होता है। देनेवाला के अर्थ में ‘द’, ‘प्रद’, ‘दाता’, ‘दाई’ आदि का प्रयोग भी होता है। जैसे- सुखद, सुखदाता, सुखदाई, सुखप्रद। उपर्युक्त समानार्थी प्रत्ययों को लेकर दो-दो शब्द बनाइए।