Q8 of 16 Page 89

मुहावरे

नीचे लिखे वाक्यों में मुहावरों का प्रयोग किया गया है। इन्हीं मुहावरों का प्रयोग करते हुए तुम कुछ नए वाक्य बनाओ।


क) एक सिपाही ने उसका काम तमाम कर दिया।


ख) आदिवासियों की हिम्मत जवाब देने लगी।


ग) अंग्रेज़ों ने अपने दांतों तले उँगली दबा ली।


घ) किसी को कानो-कान खबर न हो।


ङ) अंग्रेज़ सरकार के छक्के छूट गए।


च) अंग्रजों के होश उड़ गए।


छ) भारतीय सैनिकों का बालबाँका न होने पाए।


क) काम तमाम- रानी लक्ष्मीबाई ने युद्ध के मैदान में अंग्रेजों का काम तमाम कर दिया था।


ख) हिम्मत जवाब देना- उस बुजुर्ग व्यक्ति ने इतना काम किया कि उसकी हिम्मत जवाब दे गई।


ग) दांतों तले अंगुली दबाना- आदिवासियों के बुलंद हौसलों को देख अंग्रेजों ने दांतों तले अंगुली दबा ली थी।


घ) कानों-कान खबर ना होना- चोर घर में ऐसे आए कि किसी को कानों-कान खबर नहीं हुई।


ङ) छक्के छुटाना- भगत सिंह ने कम उम्र में ही अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे।


च) होश उड़ाना- विराट कोहली की बल्लेबाजी देख दर्शकों के होश उड़ गए।


छ) बालबांका ना होना- लक्ष्मीबाई ने अपनी झांसी की ऐसे रक्षा की अंग्रेज उसका बाल भी बांका ना कर पाए।


More from this chapter

All 16 →
6

तुम्हारे विचार से

राजू के शहीद होने का आदिवासियों के आंदोलन पर क्या असर हुआ होगा?


7

खोजबीन

“लोगों की बंदूकों के कारतूस खत्म हो गए।”


ऊपर का यह वाक्य इसी पाठ का है जिसमें आदिवासियों के द्वारा बंदूकों व कारतूसो के प्रयोग का भी प्रमाण मिलता है। इस पाठ की खोज़बीन करो तो पाओगे कि आदिवासी “पुलिस चौंकियों या सेना पर हमला कर दते थे और उनके अस्त्र-शस्त्र लूटकर भाग जाते थे।” अब तुम ज़रूर समझ गए होंगे कि आदिवासियों ने बंदूकों व कारतूसों का प्रयोग कैसे किया। ‘कारतूसों’ ने सन् 1857 में स्वतंत्रता की चिंगारी को फैलाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। समूह बनाकर इसके बारे में खोज़बीन करो। कक्षा के प्रत्येक समूह में से एक प्रतिनिथि सबको अपनी खोज़बीन के बारे में बताएगा।


9

‘मन और मन’

क) आदिवासियों के साथ मन-मर्जी नहीं की जा सकती।


उसके पास कई मन गेहूँ था।


ऊपर के पहले वाक्य में ‘मन’ का मतलब है- दिल, हृदय


दूसरें वाक्य में ‘मन’ नाप तोल का एक शब्द है। इस तरह मन के दो अर्थ हैं। ऐसे शब्दों को अनेकार्थक शब्द कहते हैं। नीचे दिए गए शब्दों को पढ़ो और वाक्य बनाओ।


सोना - सो जाना(नींद), स्वर्ण, एक धातु


उत्तर - एक दिशा, जवाब


हार - पराजय, हार जाना माला


10

वचन बदलो

क) सिपाही ने राजू पर गोला चलाई।


ख) आदिवासी की हिम्मत जवाब दे गई।


ग) आगे से यह सवाल मत पूछना