Q2 of 15 Page 61

नाटक में दिखाई गई घटना को ध्यान में रखते हुए यह भी बताइए कि अपनी सुरक्षा के लिए आजकल बच्चे क्या-क्या कर सकते हैं। संकेत के रूप में नीचे कुछ उपाय सुझाए जा रहे हैं। आप इससे अलग कुछ और उपाय लिखिए।

समूह में चलना।


एकजुट होकर बच्चा उठानेवालों या ऐसी घटनाओं का विरोध करना।


अनजान व्यक्तियों से सावधानीपूर्वक मिलना।


इनसे अलग कुछ और उपाय-

(1) बच्चों को एक कोड देना चाहिए। अगर कोई भी उनके पास आकर यह कहता है कि आपके माता-पिता ने मुझे कहा है कि उसको स्कूल से लेकर आओ। तब बच्चा उससे वह कोड पूछे। ऐसा करने से काफी हद तक बच्चे सुरक्षित रह सकते हैं।


(2) उन्हें अपने घर का पता या फोन नंबर जेब में अवश्य रखना चाहिए।


(3) बच्चों को कहीं भी अकेले भेजने से बचें। ऐसा करने से आप अनचाही मुसीबत से अपने बच्चे को सुरक्षित रख सकते हैं।


(4) माता-पिता को बिना बताए या साथ लिए ऐसे स्थानों पर नहीं निकलना चाहिए।


(5) अनजान व्यक्ति द्वारा दी प्रदान की जाने वाली खाने की चीजें लेने से बच्चों को मना करना चाहिए|


More from this chapter

All 15 →
3

क्या आप बच्ची के पापा को खोजने का नाटक से अलग कोई और तरीका बता सकते हैं?

1

अनुमान लगाइए कि जिस समय बच्ची को चोर ने उठाया होगा वह किस स्थिति में होगी? क्या वह पार्क/मैदान में खेल रही होगी या घर से रूठकर भाग गई होगी या कोई अन्य कारण होगा?

1

आपने देखा होगा कि नाटक के बीच-बीच में कुछ निर्देश दिए गए हैं। ऐसे निर्देशों से नाटक के दृश्य स्पष्ट होते हैं, जिन्हें नाटक खेलते हुए मंच पर दिखाया जाता है, जैसे ‘सड़क/रात का समय------दूर कहीं कुत्तों के भौंकने की आवाज।’ यदि आपको रात का दृश्य मंच पर दिखाना हो तो क्या-क्या करेंगे, सोचकर लिखिए।

2

पाठ को पढ़ते हुए आपका ध्यान कई तरह के विराम चिह्नों की ओर गया होगा। अगले पृष्ठ पर दिए गए अंश से विराम चिह्नों को हटा दिया गया है। ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा उपयुक्त चिह्न लगाइए-

मुझ पर भी एक रात आसमान से गड़गड़ाती बिजली आकर पड़ी थी अरे बाप रे वो बिजली थी या आफत याद आते ही अब भी दिल धक-धक करने लगता है और बिजली जहां गिरी थी वहां खड्डा कितना गहरा पड़ गया था खंभे महाराज अब जब कभी बारिश होती है तो मुझे उस रात की याद हो आती है, अंग थरथर कांपने लगते हैं।