Q1 of 15 Page 61

आपने देखा होगा कि नाटक के बीच-बीच में कुछ निर्देश दिए गए हैं। ऐसे निर्देशों से नाटक के दृश्य स्पष्ट होते हैं, जिन्हें नाटक खेलते हुए मंच पर दिखाया जाता है, जैसे ‘सड़क/रात का समय------दूर कहीं कुत्तों के भौंकने की आवाज।’ यदि आपको रात का दृश्य मंच पर दिखाना हो तो क्या-क्या करेंगे, सोचकर लिखिए।

रात का दृश्य मंच पर दिखाने के लिए-

(1) नेपथ्य में काले रंग का प्रयोग करेंगे, जिस पर तारे तथा बड़ा सा चांद एवं धुंधले बादल दिखाई दे रहे होंगे|


(2) पीछे से कुत्ते, गीदड़, बिल्ली आदि के भोंकने की आवाज आ रही होगी|


(3) इसके साथ ही चौकीदार की लाठी की खटखट तथा उसकी सीटी की आवाज भी बीच-बीच में आती रहेगी।


(4) इसके साथ ही दृश्य में किसी कुत्ते अथवा व्यक्ति को सोते हुए भी दिखा सकते हैं|


(5) बीच-बीच में पुलिस की गाड़ियों के हूटर की आवाज सुनाई देनी चाहिए।


More from this chapter

All 15 →
1

अनुमान लगाइए कि जिस समय बच्ची को चोर ने उठाया होगा वह किस स्थिति में होगी? क्या वह पार्क/मैदान में खेल रही होगी या घर से रूठकर भाग गई होगी या कोई अन्य कारण होगा?

2

नाटक में दिखाई गई घटना को ध्यान में रखते हुए यह भी बताइए कि अपनी सुरक्षा के लिए आजकल बच्चे क्या-क्या कर सकते हैं। संकेत के रूप में नीचे कुछ उपाय सुझाए जा रहे हैं। आप इससे अलग कुछ और उपाय लिखिए।

समूह में चलना।


एकजुट होकर बच्चा उठानेवालों या ऐसी घटनाओं का विरोध करना।


अनजान व्यक्तियों से सावधानीपूर्वक मिलना।


2

पाठ को पढ़ते हुए आपका ध्यान कई तरह के विराम चिह्नों की ओर गया होगा। अगले पृष्ठ पर दिए गए अंश से विराम चिह्नों को हटा दिया गया है। ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा उपयुक्त चिह्न लगाइए-

मुझ पर भी एक रात आसमान से गड़गड़ाती बिजली आकर पड़ी थी अरे बाप रे वो बिजली थी या आफत याद आते ही अब भी दिल धक-धक करने लगता है और बिजली जहां गिरी थी वहां खड्डा कितना गहरा पड़ गया था खंभे महाराज अब जब कभी बारिश होती है तो मुझे उस रात की याद हो आती है, अंग थरथर कांपने लगते हैं।


3

आसपास की निर्जीव चीजों को ध्यान में रखकर कुछ संवाद लिखिए, जैसे-

चॉक का ब्लैक बोर्ड से संवाद


कलम का कॉपी से संवाद


खिड़की का दरवाजे से संवाद