शाम का दृश्य अपने घर की छत या खिड़की से देखकर बताइए
(क) शाम कब से शुरू हुई?
(ख) तब से लेकर सूरज डूबने में कितना समय लगा?
(ग) इस बीच आसमान में क्या-क्या परिवर्तन आए?
अपने घर की छत या खिड़की से शाम का दृश्य देखने पर पता चलता है कि-
(क) सर्दियों में दिन छोटे होते हैं इसलिए शाम जल्दी हो जाती है। शाम के 4 बजे के बाद ऐसा लगता है कि मानों सूरज की रोशनी कुछ धीमी पड़ने लगी है।
(ख) 4 बजे से लेकर सूरज डूबने में करीब 2 से ढाई घंटे का समय लगता है।
(ग) आसमान में निम्नलिखित बदलाव आए-
(1) सूरज की रोशनी धीमी पड़ने लगी।
(2) सभी पक्षी शाम होते ही अपने घरों की ओर जाने लगे। चिड़ियों की चह-चहाहट भी कम हो गई।
(3) ठंड का मौसम है इसलिए सूरज के डूबते ही ठंड का अहसास और बढ़ गया।
(4) आसमान में लालिमा छा गई।
(5) सूरज के अस्त होते ही धीरे-धीरे चंद्रमा की रोशनी बढ़ने लगी।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.