Q2 of 14 Page 40

छोटू को सुरंग में जाने की इजाजत क्यों नहीं थी? पाठ के आधार पर लिखो।

छोटू हमेशा अपने माता-पिता की नजरों से बचकर इस ताक में रहता था कि वह सुरंग वाले रास्ते पर जा सके। ऐसा इसलिए क्योंकि उसे वहां जाने की इजाजत नहीं थी। इसके पीछे की वजह वहां का वातावरण था। उस माहौल में आम आदमी बिना सुरक्षा उपकरणों के जिंदा नहीं रह सकता था। एक बार छोटू सुरंग वाले रास्ते पर गया था भी लेकिन वहां मौजूद यंत्रों ने छोटू की तस्वीर खींच ली और वहां मौजूद सिपाहियों ने उसे घर वापस भेज दिया।


More from this chapter

All 14 →