(क) दिलीप एम साल्वी
(ख) जयंत विष्णु नार्लीकर
(ग) आइजक ऐसीमोव
(घ) आर्थर क्लार्क
ऊपर दिए गए लेखकों की अंतरिक्ष-संबंधी कहानियाँ इकट्ठी करके पढ़ो और एक-दूसरे को सुनाओ। इन कहानियों में कल्पना क्या है और सच क्या है, इसे समझने की कोशिश करो। कुछ ऐसी कहानियाँ छाँटकर निकालो, जो आगे चलकर सच साबित हुई हैं।
(क) दिलीप एम साल्वी- एक प्रसिद्ध विज्ञान लेखक है। दिलीप एम साल्वी ने विज्ञान पर करीब 35 सूचनापरक और लोकप्रिय पुस्तकें लिखी हैं। इसमें उनका द्वारा लिखी गई विज्ञान कथाएं भी शामिल हैं। प्रश्नों पर आधारित गणित, पर्यावरण विज्ञान और खगोल विज्ञान की प्रश्नोत्तरी रूपी पुस्तकें भी लिखी हैं।
(ख) जयंत विष्णु नार्लीकर- जयंत विष्णु नार्लीकर ने विज्ञान से संबंधित अकल्पित और कल्पित दोनों तरह की किताबें लिखी हैं। यह सारी किताबें अंग्रेजी, हिंदी और मराठी के अलावा कई और भाषाओं में भी उपलब्ध हैं। नार्लीकर को अनेक पुरस्कारों से नवाजा गया। इन पुरस्कारों में स्मिथ पुरस्कार, पद्म भूषण , कलिंग पुरस्कार शामिल हैं।
(ग) आइजक ऐसीमोव- अमेरिकी लेखक और बोस्टर विश्वविद्यालय में जैव रसायन के प्रोफेसर थे जिन्हें अपने साइंस फिक्शन से संबंधित कामों और लोकप्रिय किताबों के लिए जाना जाता था। ऐसीमोल लेखन के क्षेत्र में सबसे अधिक काम करने वाले लेखकों में से एक हैं जिन्होंने 500 से अधिक किताबों और पोस्टकार्डों को लिखा और संपादित किया है।
(घ) आर्थर क्लार्क- विज्ञान कथाओं के मशूहर लेखक थे। इन्होंने अपने जीवन काल में 80 पुस्तकें और 100 से अधिक लेख लिखे हैं।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.