Q1 of 14 Page 44

इस गीत की किन पंक्तियों को तुम अपने आस-पास की जिंदगी में घटते हुए देख सकते हो?

इस गीत की निम्नलिखित पंक्तियों को हम अपने आसपास की जिंदगी में घटते हुए देख सकते हैं-

साथी हाथ बढ़ाना


एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना।


साथी हाथ बढ़ाना।


हम मेहनतवालों ने जब भी, मिलकर कदम बढ़ाया


सागर ने रास्ता छोड़ा, परबत ने सीस झुकाया


इन लाइनों में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति अगर किसी बड़े काम को अकेला करे तो वह थक सकता है या फिर उसे उस काम को करने में बहुत वक्त लग सकता है। जब उसी काम को कई लोग मिलकर करते हैं तो वह काम जल्दी हो जाता है। मेहनत करने वालों के आगे हर कोई झुक जाता है। चाहे कितनी बड़ी से बड़ी मुसीबत ही क्यों न हो। अगर मन में दृढ़ संकल्प है तो रास्ता अपने आप बन जाता है।


More from this chapter

All 14 →