जितेन नार्गे ने लेखिका को सिक्किम की प्रकृति, वहाँ की भौगोलिक स्थिति एवं जनजीवन के बारे में क्या महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं, लिखिए।
जितेन नार्गे नेपाल से सिक्किम में आया एक जानकार गाइड था। उसने लेखिका की आंखों के सामने सिक्किम की प्रकृति का एक मनोहारी चित्र खींचा। उसने बताया की आगामी कुछ दिनों में घाटियाँ फूलों से लद जाएंगी और पूरा क्षेत्र फूलों की सेज में परिवर्तित हो जाएगा।
वहाँ की भौगोलिक स्थिति के बारे में गाइड ने बताया कि यह पूरा क्षेत्र पर्वतों, झीलों, झरनों से घिरा हुआ है। एक खूबसूरत झरने सेवन सिस्टर्स वाटर फाल के दृश्य का लेखिका ने बड़ा ही मनोहारी वर्णन किया है। गाइड ने कवी-लोंग-स्टाक के बारे में लेखिका को बताया और यह भी बताया कि यहाँ देवानन्द और वहीदा रहमान अभिनीत फिल्म गाइड की सूटिंग हुई थी।
गाइड ने लेखिका को वहाँ के आमलोगों का जनजीवन तमाम प्राकृतिक चकाचौंध के बीच किस प्रकार से कष्टपूर्ण है के बारे में बताया| उसने उनलोगों के जीवनयापन हेतु काफी कठिन परिश्रम का कार्य करना जैसे सङक निर्माण, परिवहन एवं आम जन-जीवन से संबंधित अन्य कठिनाइयों के बारे में लेखिका को बताया| इस प्रकार वहाँ के लोगों की जिंदगी के बारे में मूलभूत बातों के बारे में लेखिका ने गाइड से जाना |
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.