‘‘कितना कम लेकर ये समाज को कितना अधिक वापस लौटा देती है।’’ इस कथन के आधार पर स्पष्ट करें कि आम जनता की देश की आर्थिक प्रगति में क्या भूमिका है?
आम जनता वास्तव में ये काफी कम लेकर समाज को काफी अधिक लौटा देती है। इसे हम स्पष्ट रूप से पहाङिनों के द्वारा पर्यटकों के लिए रास्ता बनाने के उदाहरण के माध्यम से स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। पहाड़ों में रास्ता बनाना एक दुसाध्य कार्य है| वे कितना अधिक मेहनत करती हैं और वास्तव में उन्हें समाज से कितना कम मिलता है। यही हाल जंगलों में पत्ते तोड़ने वाली महिलाओं का भी है। वे जंगल में घूम-घूमकर पत्ते तोड़कर लाती हैं|
इस आधार पर कहा जा सकता है कि देश की प्रगति, विकास में इन्हीं आम लोगों का योगदान है लेकिन बड़े शहरों में रहने वाले लोगों में इनके प्रति आत्मीय भावना भी नहीं होती जबकि यही आम लोग हैं जोकि देश की प्रगति के आधार हैं| अतः हम सबको इनके कार्य के महत्व को समझना चाहिए एवं उनका सम्मान करना चाहिए|
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.