Q1 of 12 Page 44

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

क्या इस गीत की कोई ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है?

यह गीत सन् 1962 के भारत–चीन युद्ध की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर लिखा गया है। इस गीत की पृष्ठभूमि ऐतिहासिक है। चीन ने तिब्बत की ओर से 1962 में आक्रमण किया और इस युद्ध में अनेक भारतीय सैनिकों ने भारत चीन-सीमा पर लड़ते-लड़ते अपना अमर बलिदान दिया था। भारतीय वीरों ने इस आक्रमण का मुकाबला वीरता से किया। यह गीत प्रसिद्द शायर कैफ़ी आजमी ने इसी युद्ध की पृष्ठभूमि पर लिखा|


More from this chapter

All 12 →