Q1 of 12 Page 45

इस गीत में कुछ विशिष्ट प्रयोग हुए है। गीत के संदर्भ में उनका आशय स्पष्ट करते हुए अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए।

कट गए सर, नब्ज़ जमती गई, जान देने की रुत, हाथ उठने लगे

1- कट गए सर

अर्थ- मृत्यु को प्राप्त होना


वाक्य- भारतीय सैनिकों ने युद्ध के मैदान में शत्रु के सर काट दिए।


2- नब्ज़ जमती गई


अर्थ- नसों में खून जमने लगा


वाक्य- हिमालय की बर्फीली हवाएँ एवं तूफान भी भारतीय सैनिकों के हौंसले को कम नहीं कर पाए उनकी नब्ज़ जमती गई परंतु वे देश की रक्षा के लिए लड़ते रहे।


3- जान देने की रुत


अर्थ- बलिदान देने का उचित अवसर


वाक्य- देश के लिए लड़ाई के मैदान में शहीद होना सैनिकों के लिए जान देने की रुत के समान होता है।


4- हाथ उठने लगे


अर्थ- आक्रमण होना


वाक्य- दुश्मन के हमारे देश की तरफ हाथ उठते ही भारतीय सेना द्वारा काट दिए जाते है।


More from this chapter

All 12 →