निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
इस गीत में धरती को दुल्हन क्यों कहा गया है?
इस गीत में धरती को दुल्हन की संज्ञा देते हुए सैनिकों और भारत की भूमि को प्रेमी–प्रेमिका के रुप में दर्शाया गया है। सैनिक देश की रक्षा करते हुए मौत को गले लगाकर धरती को ही अपनी दुलहन स्वीकार करते हैं। जिस प्रकार दूल्हा अपनी दुल्हन की सुरक्षा के लिए कुछ भी कर सकता है उसी प्रकार भारतीय सैनिक भी धरती रूपी दुलहन की सुरक्षा के लिए तथा उसके मान-सम्मान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने को उत्सुक रहते है। इस धरती को पाना ही उनका एकमात्र लक्ष्य होता है जिस प्रकार दूल्हे को दुल्हन सबसे प्रिय होती है ठीक उसी प्रकार इस धरती रुपी दुल्हन पर सैनिक रुपी प्रेमी कभी विपत्ति सहन नहीं कर सकते। वह धरती की मांग अपने लहू से भरते है। इस समानता के कारण भारत की धरती को दुल्हन कहा गया है।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.