निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
इस कविता का प्रतिपाद्य अपने शब्दों में लिखिए।
प्रस्तुत कविता की रचना उर्दू के प्रसिद्ध कवि कैफी आजमी द्वारा की गयी है। यह गीत युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित फ़िल्म हकीकत के लिए लिखा गया था। इस गीत की पृष्ठभूमि ऐतिहासिक है। सन् 1962 में चीन ने भारत पर आक्रमण कर दिया था। इस युद्ध में अनेक भारतीय सैनिकों ने भारत चीन-सीमा पर लड़ते-लड़ते अपना अमर बलिदान दिया था। अपने देश के सम्मान और रक्षा के लिए सैनिक हर चुनौती को स्वीकार करके अपने जीवन का बलिदान करने के लिए तैयार रहते हैं। अपनी अंतिम साँस तक देश के मान की रक्षा कर उसे शत्रुओं से बचाते हैं। कवि इसमें देशभक्ति को विकसित करके देश को जागरूक करना चाहते है। इस कविता के माध्यम से कवि ने देश की रक्षा में अपना सब कुछ गंवाने वाले वीर शहीदों को भावनाओं को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है|
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.