निम्नलिखित के आशय स्पष्ट कीजिए:
उसकी आंसुओं से सनी आंखों में संकट की गहरी छाप थी।
रूसी लेखक अंतोन चेखव ने प्रस्तुत उक्ति का प्रयोग कहानी ‘गिरगिट’ में जनरल के भाई के कुत्ते के लिए किया है। यहां उसकी आंखों से तात्पर्य कुत्ते की आंखों से है। वास्तव में कुत्ते द्वारा ख्यूक्रिन को काटने पर उसने कुत्ते को पीटा था और उसकी एक टांग भी कसकर पकड़ रखी थी। ख्यूक्रिन के ऐसे प्रतिकार से कुत्ता आतंकित हो गया। वह दर्द के मारे किकियाने लगा और भयवश उसकी आँखों में आंसू आ गये। उन आंसुओं से सनी आंखों में संकट की गहरी छाप थी यह कथन भयग्रस्त कुत्ते के लिए किया गया है|
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.