Q3 of 26 Page 106

पाठ में आए मुहावरों मे से पाँच मुहावरे छाँटकर उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए।

1-त्योरियाँ चढ़ाना- अपना अपमान होने पर रमेश ने गुस्से में आकर अपनी त्योरियाँ चढा लीं।


2- मत्थे मढ़ना- उसने तो सारा दोष मेरे ही मत्थे मढ़ दिया।


3- छुट्टी करना- महेश ने अपनी प्रस्तुति से सबकी छुट्टी कर दी।


4- गाँठ बाँध लेना- विद्यापति ने अपनी माँ की बात गाँठ में बाँध ली।


5- मजा चखाना- मैं तुम्हें खेल के मैदान में मजा चखाउंगा।


More from this chapter

All 26 →
1

नीचे दिए गए वाक्यों में उचित विराम-चिह्न लगाइए-

(क) माँ ने पूछा बच्चों कहाँ जा रहे हो


(ख) घर के बाहर सारा सामान बिखरा पड़ा था


(ग) हाय राम यह क्या हो गया


(घ) रीना सुहेल कविता और शेखर खेल रहे थे


(ड़) सिपाही ने कहा ठहर तुझे अभी मजा़ चखाता हूँ

2

नीचे दिए गए वाक्यों में रेखांकित अंश पर ध्यान दीजिए-

मेरा एक भाई भी पुलिस में है।


यह तो अधिक सुंदर ‘डॉगी’ है।


कल ही मैंने बिलकुल इसी की तरह का एक कुत्ता उनके आँगन में देखा था।


वाक्य के रेखांकित अंश ‘निपात’ कहलाते हैं जो वाक्य के मुख्य अर्थ पर बल देते हैं। वाक्य में इनसे पता चलता है कि किस बात पर बल दिया जा रहा है और वाक्य क्या अर्थ दे रहा है। वाक्य में जो अव्यय किसी शब्द या पद के बाद लगकर उसके अर्थ में विशेष प्रकार का बल या भाव उत्पन्न करने में सहायता करते हैं उन्हें निपात कहते हैं; जैसे- ही, भी, तो, तक आदि।


ही, भी, तो आदि निपातों का प्रयोग करते हुए पाँच वाक्य बनाइए।

4

नीचे दिए गए शब्दों में उचित उपसर्ग लगाकर शब्द बनाइए-

(क) ---------- + भाव= -----------


(ख) ----------- + पसंद= ------------


(ग) ----------- + धारण= ------------


(घ) ----------- + उपस्थित=---------


(ड-) ---------- + लायक=--------------


(च) ----------- + विश्वास = ------------


(छ) ----------- + परवाह = -----------


(ज) ---------- + कारण= -----------

5

नीचे दिए गए शब्दों में उचित प्रत्यय लगाकर शब्द बनाइए-

मदद +----- = ---------------


बुद्धि + ----------- = ---------------


गंभीर + -------------- = ---------------


सभ्य + ---------------- = ---------------


ठंड + ----------------- = --------------------


प्रदर्शन + ---------------- = ---------------