Q1 of 7 Page 58

वह ऐसी कौन सी बात रही होगी जिसने लेखक को दिल्ली जाने के लिए बाध्य कर दिया?

लेखक उन दिनों बेरोजगार थे। घर वालों ने उनकी बेरोजगारी को लेकर उनपर तंज कसा होगा। परिवार वालों के कठोर शब्द लेखक को बुरे लगे होंगे। इसके बाद उन्होंने फैसला किया होगा कि दिल्ली जाकर कुछ काम करना चाहिए। इससे घरवालों पर बोझ नहीं बनेंगे और कुछ काम सीख जाएंगे तो पैसे भी कमा पाएंगे और इन्हीं सब बातों ने लेखक को दिल्ली आने के लिए बाध्य कर दिया|


More from this chapter

All 7 →