Q2 of 13 Page 110

कवि ने कोकिल के बोलने के किन कारणों की संभावना बताई?

कवि ने आधी रात में कोयल के कूकने की निम्न संभावनाएँ बतायी हैं|

कवि को लगता है कि उसका संसार लुट गया है या फिर कोयल किसी का संदेश लेकर आई होगी।


वह किसी दुख के बोझ से दबी हुई है जिससे वह अपने भीतर सहेजकर नहीं रख सकती इसीलिये आधी रात को कूक रही है|


कवि को ये भी लगता है कि कोयल वहाँ पर विद्रोह के बीज बोने आई होगी। कोयल ने गुलामी अत्याचार की आग की भयंकर लपटों को देखा है या उससे भी सारा देश एक कारागार के रूप में दिखाई देने लगा है।


शायद जेलों में स्वतंत्रता सेनानीयों द्वारा झेली जाने वाली यातनाओं के बदले कोयल अपनी सहानुभूति दिखाने आयी है|


More from this chapter

All 13 →