आपके विचार से स्वतंत्रता सेनानियों और अपराधियों के साथ एक-सा व्यवहार क्यों किया जाता होगा?
अंग्रेज सरकार स्वतंत्रता सेनानी को भारत में उनके शासन एवं उनके अस्तित्व के लिए खतरा समझती थी| इसीलिये वह स्वतंत्रता सेनानियों को भी अपराधियों के समान समझती थी| स्वतंत्रता सेनानियों के साथ भी वैसा ही सलूक किया जाता था जैसे चोर ,डाकू और लुटेरों के साथ किया जाता था। जेलों में अंग्रेजी शासन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को भयंकर यातनाएँ एवं दारुण कष्ट दिए जाते थे ताकि देशभक्त उन यातनाओं से भयभीत हो जाए तथा अपने उद्देश्य से पीछे हट जाएं। चोर, डाकू लुटेरों के द्वारा गिने चुने लोगों की ही धन संपत्ति छीनी जाती है। परंतु स्वतंत्र सेनानी तो अंग्रेज सरकार को ही जड़ से उखाड़ देना चाहते थे। वे अंग्रेजों के शासन के लिए खतरा बन रहे थे। इसलिए स्वतंत्रता सेनानियों और अपराधियों के साथ एक सा व्यवहार किया जाता होगा।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.