Q2 A of 16 Page 40

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60) शब्दों में लिखिए-

कौन-सा आघात अप्रत्याशित था और उसका लेखक पर क्या प्रभाव पड़ा?

अतिथि को घर आये दो दिन हो चुके थे और लेखक को उम्मीद थी की शायद तीसरे दिन अतिथि चला जायेगा लेकिन जब तीसरे दिन अतिथि ने धोबी से कपड़े धुलवाने की इच्छा प्रकट की तो लेखक के लिए ये अप्रत्याशित आघात था। धोबी को कपड़े धुलने देने का मतलब था कि अतिथि अभी और कुछ दिन रुकना चाहता है। इस आघात का लेखक पर यह प्रभाव पड़ा कि वह अतिथि को राक्षस समझने लगा। उनके सत्कार की ऊष्मा समाप्त हो गयी। लेखक अतिथि को ‘गेट आउट’ तक कहने के लिए तैयार हो गया|


More from this chapter

All 16 →
1 A

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30) शब्दों में लिखिए-

लेखक अतिथि को कैसी विदाई देना चाहता था?

1 B

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30) शब्दों में लिखिए-

पाठ में आए निम्नलिखित कथनों की व्याख्या कीजिए-


क) अंदर ही अंदर कहीं मेरा बटुआ काँप गया।


ख) अतिथि सदैव देवता नहीं होता, वह मानव और थोड़े अंशों में राक्षस भी हो सकता है।


ग) लोग दूसरे के होम की स्वीटनेस को काटने न दौड़े।


घ) मेरी सहनशीलता कि वह अंतिम सुबह होगी।


ङ) एक देवता और एक मनुष्य अधिक देर साथ नहीं रहते।

2 B

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60) शब्दों में लिखिए-

‘संबंधों का संक्रमण के दौर से गुजरना’- इस पंक्ति से आप क्या समझते हैं? विस्तार से लिखिए।

2 C

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60) शब्दों में लिखिए-

जब अतिथि चार दिन तक नहीं गया तो लेखक के व्यवहार में क्या-क्या परिवर्तन आए?