Q2 B of 16 Page 40

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60) शब्दों में लिखिए-

‘संबंधों का संक्रमण के दौर से गुजरना’- इस पंक्ति से आप क्या समझते हैं? विस्तार से लिखिए।

‘संबंधों का संक्रमण के दौर से गुज़रना’ – इस पंक्ति का आशय है संबंधों में परिवर्तन आना। जब लेखक के घर अतिथि आया तो लेखक व उनकी पत्नी ने उसका स्वागत प्रसन्नता पूर्वक किया था। अतिथि के स्वागत के लिए शानदार डिनर बनाया, उनके साथ बहुत सारी बातें की, ठहाके लगाये। लेखक ने उस एक दिन के लिए मेहमानवाजी में कोई कमी नही रखी लेकिन अतिथि चार पाँच दिन रुक गया तो स्थिति में बदलाव आने लगा और संबंध बदलने लगे। संबंधो की मधुरता, कटुता में परिवर्तित हो गयी। लेखक एवं अतिथि के बीच होने वाली सारी बातचीत समाप्त हो गयी| सत्कार की ऊष्मा समाप्त हो गयी और लेखक अतिथि को गेट आउट तक कहने के लिए मजबूर हो गये ताकि अतिथि किसी प्रकार उनके घर से चले जाएँ|


More from this chapter

All 16 →
1 B

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30) शब्दों में लिखिए-

पाठ में आए निम्नलिखित कथनों की व्याख्या कीजिए-


क) अंदर ही अंदर कहीं मेरा बटुआ काँप गया।


ख) अतिथि सदैव देवता नहीं होता, वह मानव और थोड़े अंशों में राक्षस भी हो सकता है।


ग) लोग दूसरे के होम की स्वीटनेस को काटने न दौड़े।


घ) मेरी सहनशीलता कि वह अंतिम सुबह होगी।


ङ) एक देवता और एक मनुष्य अधिक देर साथ नहीं रहते।

2 A

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60) शब्दों में लिखिए-

कौन-सा आघात अप्रत्याशित था और उसका लेखक पर क्या प्रभाव पड़ा?

2 C

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60) शब्दों में लिखिए-

जब अतिथि चार दिन तक नहीं गया तो लेखक के व्यवहार में क्या-क्या परिवर्तन आए?

1

निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्याय लिखिए-

चाँद


जिक्र


आघात


ऊष्मा


अंतरंग