Q1 of 13 Page 2

कवि को ऐसा विश्वास क्यों हैं कि उसका अंत अभी नहीं होगा?

ऊर्जा उत्साह से भरपूर कवि के जीवन में निराशा का एक अंश तक नहीं है। इसलिए वह कहता है कि उसका अंत अभी नहीं होगा। उसके उपवन में अभी-अभी वसंत ऋतु आई है, जिससे उसका जीवन फूलों की तरह महक उठा है। अब उसे दूसरों को प्रेरित और उत्साहित करने के लिए कई काम करने हैं ताकि वह अपने अपने कार्य और रचनाओं की खुशबू से दूसरों के जीवन को भी महका सके। इससे प्रेरणा लेकर कवि की तरह दूसरे लोग भी अपने जीवन के साथ न्याय कर सकेंगे।


More from this chapter

All 13 →