‘‘ऋतु परिर्वतन का जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है।’’-इस कथन की पुष्टि आप किन-किन बातों से कर सकते हैं? लिखिए।
पूरे वर्ष में कुल चार तरह की ऋतुओं का आगमन होता है। इन ऋतुओं के आने से मौसम ही नहीं हमारे दैनिक जीवन में भी ढेर सारे बदलाव आते हैं। आइए जानते हैं कि हमारा जीवन ऋतुओं के बदलने पर कैसे प्रभावित होता है।
ग्रीष्म ऋतु- ग्रीष्म ऋतु में अत्यधिक गर्मी होने की वजह से हम हल्के कपड़े पहनना पसंद करते है। साथ ही खाने पीने की चीजों में भी काफी बदलाव आता है। लोग तरल पदार्थ जैसे कि लस्सी, छाछ जैसी चीजों का सेवन ज्यादा करते हैं।
वर्षा ऋतु- वर्षा ऋतु में किसी भी वक्त बारिश की संभावना बनी रहती है। साथ ही मौसम में काफी नमी देखने को मिलती है। ऐसे में सड़कों, गलियों में भरे पानी की वजह से लोगों का दैनिक जीवन काफी प्रभावित होता है।
शीत ऋतु- शीत ऋतु में हाड कंपा देने वाली सर्दी में लोग गर्म और ऊनी कपड़ने पहनना पसंद करते हैं। इसके अलावा खाने में ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जिनकी तासीर गर्म होती हैं।
वसंत ऋतु- वसंत ऋतु का मौसम सबसे सुहाना मौसम होता है। इस मौसम में न ज्यादा सर्दी होती है और न ही ज्यादा गर्मी। इस ऋतु में प्रकृति का सौंदर्य दिल को छू लेने वाला होता है। इसमें पेड़ों की शाखाओं पर नई पत्तियां, फूल और फल निकलते हैं।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.