Q2 of 13 Page 3

शब्दकोश में वसंत शब्द का अर्थ देखिए। शब्दकोश में शब्दों के अर्थाें के अतिरिक्त बहुत-सी अलग तरह की जानकारियाँ भी मिल सकती हैं। उन्हें अपनी कापी में लिखिए।

शब्दकोश में वसंत के अर्थः

1- एक वर्ष में आने वाली छह ऋतुओं में से एक


2- फूलों का गुच्छा


3- एक राग


शब्दकोश में शब्दों के अर्थ के अलावा और भी जानकारियाँ मिल सकती हैं, जो निम्नलिखित हैंः


() शब्द-संक्षेप चिह्नः


स्त्री0 - स्त्रीलिंग सर्व0 - सर्वनाम


पु0 - पुल्लिंग उप0 - उपसर्ग


बहु0 - बहुवचन प्र0 - प्रत्यय


() मुहावरे, लोकोक्तियाँ तथा माप-तौल के पैमानों की सारिणी आदि भी मिलती हैं।


More from this chapter

All 13 →
3

कवि अपनी कविता में एक कल्पनाशील कार्य की बात बता रहा है। अनुमान कीजिए और लिखिए कि उसके बताए कार्यों का अन्य किन-किन संदर्भों से संबंध जुड़ सकता है? जैसे-नन्हे-मुन्ने बालक को माँ जगा रही हो -----------------------

1

हरे-हरे’, ‘पुष्प-पुष्प में एक शब्द की एक ही अर्थ में पुनरावृत्ति हुई है। कविता के हरे-हरे से पात वाक्यांश में हरे-हरे शब्द-युग्म पत्तों के लिए विशेषण के रूप में प्रयूक्त हुआ है। यहाँ पात शब्द बहुवचन में प्रयुक्त है। ऐसा प्रयोग भी होता है जब कर्ता या विशेष्य एक वचन में हो और कर्म या क्रिया या विशेषण बहुवचन में जैसे; वह लंबी-चौड़ी बातें करने लगा। कविता में एक ही शब्द का एक से अधिक अर्थों में भी प्रयोग होता है- ‘‘तीन बेर खाती थीं वे तीन बेर खाती हैं।’’ जो तीन बेर (बार) खाती थीं वह तीन बेर (बार) खाने लगी हैं। एक

शब्द बेर का दो अर्थों में प्रयोग करने से वाक्य में चमत्कार गया इसे यमक अलंकार कहा जाता है। कभी-कभी उच्चारण की समानता से शब्दों की पुनरावृत्ति का आभास होता है


जबकि दोनों दो प्रकार के शब्द होते हैं_ जैसे- मन का मनका। ऐसे वाक्यों को एकत्र कीजिए जिनमें एक ही शब्द की पुनरावृत्ति हो। ऐसे प्रयोगों को ध्यान से देखिए और निम्नलिखित पुनरावृत्त शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिएः बातों-बातों में, रह-रहकर, लाल-लाल, सुबह-सुबह, रातों-रात, घड़ी-घड़ी।


2

कोमल गात, मृदुल वसंत, हरे-हरे ये पात

विशेषण जिस संज्ञा (या सर्वनाम) की विशेषता बताता है, उसे विशेष्य कहते हैं।


ऊपर दिए गए वाक्यांशों में गात’, ‘वसंत और पात शब्द विशेष्य हैं, क्योंकि इनकी विशेषता क्रमशः कोमल’ ‘मृदुल और हरे-हरे’, शब्दों से ज्ञात हो रही हैं।


हिंदी विशेषणों के सामान्यतया चार प्रकार माने गए हैं- गुणवाचक विशेषण, परिमाणवाचक विशेषण, संख्यावाचक विशेषण और सार्वनामिक विशेषण।


1

वसंत पर अनेक सुंदर कविताएँ हैं। कुछ कविताओं का संकलन तैयार कीजिए।