Q1 of 15 Page 27

पत्र जैसा संतोष फोन या एस.एम.एस. का संदेश क्यों नहीं दे सकता?

पत्र जैसा संतोष फोन या एसएमएस का संदेश इसलिए नहीं दे सकता क्योंकी फोन में हम अपनी रोजमर्रा की बातों को ज्यादा महत्व देते हैं। वहीं, पत्र में हमें अपने मन के भावों को अच्छे से व्यक्त करने की स्वतंत्रता होती है। पत्र में व्यक्ति का प्रेम और गहरा लगाव समाया होता है। इसके साथ ही पत्र को हम भविष्य के लिए संजोकर भी रख सकते हैं। कई लोग पत्रों को इकट्ठा कर उनकी किताब बनाकर तैयार करते हैं। पत्र पाने वाले को किसी तरह के साधन की जरूरत नहीं होती, लेकिन एसएमएस पाने के लिए फोन होना जरूरी होता है।


More from this chapter

All 15 →