Q4 of 15 Page 27

पत्र धरोहर हो सकते हैं, लेकिन एस.एम.एस. क्यों नहीं? तर्क सहित अपना विचार लिखिए।

पत्र ऐतिहासिक धरोहर हो सकते हैं इसके पीछे कई विभन्न प्रकार के तर्क दिए जा सकते हैं। हाथ से लिखे पत्र को आप भविष्य के लिए संभालकर रख सकते हैं, लेकिन एसएमएस के रूप में मिले संदेशों को आप कितना और कहां तक संभालकर रख सकते हैं। आज भी देश की कई महान राजनीतिक हस्तियों के पत्र संग्राहलयों में संभालकर रखे जाते हैं। इतना ही नहीं कई लोगों ने तो राजनेताओं द्वारा पत्र में मिले जवाबों को आज भी फ्रेम करा के रखा हुआ है। एस.एम.एस. के संदेश छोटे और बंटे हुए होते हैं साथ ही उनका लिखना का तरीका भी व्यवस्थित एवं पत्र की तरह नहीं होता| इसलिए इन्हें भविष्य के लिए संभालकर रखना काफी मुश्किल है।


More from this chapter

All 15 →