Q1 of 15 Page 28

किसी प्रयोजन विशेष से संबंधित शब्दों के साथ ‘पत्र’ शब्द जोड़ने से कुछ नए शब्द बनते हैं, जैसे-प्रशस्ति-पत्र, समाचार-पत्र। आप भी ‘पत्र’ के योग से बनने वाले दस शब्द लिखिए।

‘पत्र’ जोड़ने से बनने वाले दस शब्द निम्नलिखित हैं।

1- प्रमाण-पत्र 2- प्रेम-पत्र


3- मान-पत्र 4- संधि-पत्र


5- प्रार्थना-प्रत्र 6- आवेदन-पत्र


7- बधाई-पत्र 8- त्याग-पत्र


9- निमंत्रण-पत्र 10- शिकायत-पत्र।


More from this chapter

All 15 →
3

पक्षी को संदेशवाहक बनाकर अनेक कविताएँ एवं गीत लिखे गए हैं। एक गीत हैं।- ‘जा-जा रे कागा विदेशवा, मेरे पिया से कहियो संदेशवा’। इस तरह के तीन गीतों का संग्रह कीजिए। प्रशिक्षित पक्षी के गले में पत्र बाँधकर निर्धारित स्थान तक पत्र भेजने का उल्लेख मिलता है। मान लीजिए आपको एक पक्षी को संदेशवाहक बनाकर पत्र भेजना हो तो आप वह पत्र किसे भेजना चाहेगें और उसमें क्या लिखना चाहेंगे।

1

केवल पढ़ने के लिए दी गई रामदरश मिश्र की कविता ‘चिट्ठियाँ’ को ध्यानपूर्वक पढि़ए और विचार कीजिए कि क्या वह कविता केवल लेटर-बॉक्स में पड़ी निर्धारित पते पर जाने के लिए तैयार चिट्ठियों के बारे में है? या रेल के डिब्बे में बैठी सवारी भी उन्हीं चिट्ठियों की तरह हैं जिनके पास उनके गंतव्य तक का टिकट है। पत्र के पते की तरह क्या विद्यालय भी एक लेटर-बॉक्स की भाँति नहीं है जहाँ से उत्तीर्ण होकर विद्यार्थी अनेक क्षेत्रें में चले जाते हैं? अपनी कल्पना को पंख लगाइए और मुक्त मन से इस विषय में विचार-विमर्श कीजिए।

2

व्यापारिक’ शब्द ‘व्यापार’ के साथ ‘इक’ प्रत्यय के योग से बना है। ‘इक’ प्रत्यय के योग से बनने वाले शब्दों को अपनी पाठ्यपुस्तक से खोजकर लिखिए।

3

दो स्वरों के मेल से होने वाले परिवर्तन को स्वर संधि कहते हैं- जैसे-रवींद्र = रवि + इंद्र। इस संधि में इ + इ = ई हुई है। इसे दीर्घ संधि कहते हैं। दीर्घ स्वर संधि के और उदाहरण खोजकर लिखिए। मुख्य रूप से स्वर संधियाँ चार प्रकार से पायी गयी हैं- दीर्घ, गुण, वृद्धि और यण। ”स्व या दीर्घ अ, , उ के बाद ”स्व या दीर्घ अ, , उ आए तो ये आपस में मिलकर क्रमशः दीर्घ आ, , ऊ हो जाते हैं, इसी कारण इस संधि को दीर्घ संधि कहते हैं| जैसे- संग्रह + आलय = संग्रहालय, महा + आत्मा = महात्मा।

इस प्रकार के कम-से-कम दस उदाहरण खोजकर लिखिए और अपनी शिक्षिका/शिक्षक को दिखाइए।