Q3 of 14 Page 106

छौंक, चावल, कढ़ी

इन शब्दों में क्या अंतर है? समझाइए। इन्हें बनाने के तरीके विभिन्न प्रांतों में अलग-अलग हैं। पता करें कि आपके प्रांत में इन्हें कैसे बनाया जाता है।


छौंक, चावल और कढ़ी में बहुत अंतर होता है।

छौंक- दाल या सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए छौंक का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे अक्सर सब्जी को प्याज और टमाटर से छौंका जाता है। वहीं दाल में हींग, जीरे और मिर्च का छौंका लगता है।


चावल- चावल एक फसल है जो धान से बनती है। चावल को उबालने भर से ही ये पक जाता है। उत्तर भारत में धान की खेती सबसे ज्यादा होती है। चावल कई सारे पकवान बनाने में भी काम आता है। जैसे चावल के पापड़, इडली, डोसा आदि।


कढ़ी- भारत के हर राज्य में अलग -अलग तरह से कढ़ी बनाई जाती है। उत्तर भारत में कढ़ी बनाने में दही, हींग, करी पत्ता और बेसन का मुख्य रूप से उपयोग किया जाता है। कढ़ी के साथ चावल खाने की परंपरा काफी पुरानी है। कढ़ी का स्वाद खट्टा और हल्का सा तीखा होता है।


More from this chapter

All 14 →
1

घर में बातचीत करके पता कीजिए कि आपके घर में क्या चीजें पकती हैं और क्या चीजें बनी-बनाई बाजार से आती हैं? इनमें से बाजार से आनेवाली कौन-सी चीजें आपके माँ-पिता जी के बचपन में घर में बनती थीं?

2

यहाँ खाने, पकाने और स्वाद से संबंधित कुछ शब्द दिए गए हैं। इन्हें ध्यान से देखिए और इनका वर्गीकरण कीजिए—

उबालना, तलना, भूनना, सेंकना, दाल, भात, रोटी, पापड़, आलू, बैंगन, खट्टा, मीठा, तीखा, नमकीन, कसैला



4

पिछली शताब्दी में खानपान की बदलती हुए तस्वीर का खाका खींचे तो इस प्रकार होगा-

सन् साठ का दशक छोले भठूरे


सन् सत्तर का दशक इडली, डोसा


सन् अस्सी का दशक तिब्बती (चीनी) खाना


सन् नब्बे का दशक पीजा, पाव-भाजी


इसी प्रकार आप कुछ कपड़ों या पोशाकों की बदलती तस्वीर का खाका खींचिए।


5

मान लीजिए कि आपके घर कोई मेहमान आ रहे हैं जो आपके प्रांत का पांरपरिक भोजन करना चाहते हैं। उन्हें खिलाने के लिए घर के लोगों की मदद से एक व्यंजन-सूची (मेन्यू) बनाइए।