Q1 of 14 Page 107

खानपान शब्द, खान और पान दो शब्दों को जोड़कर बना है। खानपान शब्द में और छिपा हुआ है। जिन शब्दों के योग में और, अथवा, या जैसे योजक शब्द छिपे हों, उन्हें द्वंद्व समास कहते हैं। नीचे द्वंद्व समास के कुछ उदाहरण दिए गए हैं। इनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए और अर्थ समझिए-

सीना-पिरोना, भला-बुरा, चलना-फिरना, लंबा-चौड़ा, कहा-सुनी, घास-फूस


सीना-पिरोना (सिलाई और उससे जुड़े काम)- हमारे मोहल्ले का ट्रेलर सीने-पिरोने में माहिर है।

भला-बुरा (अच्छा और बुरा) - आजकल बच्चे भी अपना भला-बुरा जानते हैं।


चलना-फिरना (घूमना और टहलना) - सुबह-सुबह पार्क में चलने-फिरने से सेहत अच्छी रहती है।


लंबा-चौड़ा (विशाल आकार वाला) - सोनू का भाई राकेश बहुत लंबा-चौड़ा है।


कहा-सुनी (नाराजगी भरी बातचीत) - दोस्तों में भी अक्सर कहा-सुनी हो जाती है।


घास-फूस (बेकार की बस्तुएँ) – तुम क्या घास-फूस खाते रहते हो|


More from this chapter

All 14 →
2

हर शहर, कस्बे में कुछ ऐसी जगहें होती हैं जो अपने किसी खास व्यंजन के लिए जानी जाती हैं। आप अपने शहर, कस्बे का नक्शा बनाकर उसमें ऐसी सभी जगहों को दर्शाइए?

3

खानपान के मामले में शुद्धता का मसला काफी पुराना है। आपने अपने अनुभव में इस तरह की मिलावट को देखा है? किसी पि़फ़ल्म या अखबारी खबर के हवाले से खानपान में होनेवाली मिलावट के नुकसानों की चर्चा कीजिए।

2

कई बार एक शब्द सुनने या पढ़ने पर कोई और शब्द याद आ जाता है। आइए शब्दों की ऐसी कड़ी बनाएँ। नीचे शुरुआत की गई है। उसे आप आगे बढ़ाइए। कक्षा में मौखिक सामूहिक गतिविधि के रूप में भी इसे किया जा सकता है-

इडली-दक्षिण-केरल-ओणम्- त्योहार-छुट्टी-आराम -----


1

उन विज्ञापनों को इकट्ठा कीजिए जो हाल ही के ठंडे पेय पदार्थों से जुड़े हैं। उनमें स्वास्थ्य और सफ़ाई पर दिए गए ब्योरों को छांटकर देखें कि हकीकत क्या है।