Q2 of 15 Page 10

लेखिका ने इस संस्मरण में सरवर के माध्यम से अपनी बात बताने की कोशिश की है, लेकिन सरवर का कोई परिचय नहीं दिया है। अनुमान लगाओ कि सरवर कौन हो सकता है?

अपने इस पाठ में लेखिका ने सरवर का दो बार जिक्र किया है हालांकि यह नहीं बताया है कि सरवर कौन है और क्या करता है। ऐसे में पाठ पढ़ने के बाद अनुमान से कहा जा सकता है कि सरवर पत्रकार या फिर जीवनी लिखने वाला व्यक्ति हो जिसे लेखिका अपने बचपन से जुड़ी बातें बता रही हों।


More from this chapter

All 15 →
2

अपने बचपन की कोई मनमोहक घटना याद करके विस्तार से लिखो।

1

सन् 1935-40 केलगभग लेखिका का बचपन शिमला में अधिक दिन गुजरा। उन दिनों के शिमला के विषय में जानने का प्रयास करो।

1

क्रियाओं से भी भाववाचक संज्ञाएँ बनती हैं। जैसे मारना से मार, काटना से काट, हारना से हार, सीखना से सीख, पलटना से पलट और हड़पना से हड़प आदि भाववाचक संज्ञाएँ बनी हैं। तुम भी इस संस्मरण से कुछ क्रियाओं को छाँटकर लिखो और उनसे भाववाचक संज्ञा बनाओ।

1

चार दिन, कुछ व्यक्ति, एक लीटर दूध आदि शब्दों के प्रयोग पर ध्यान दो तो पता चलेगा कि इनमें चार, कुछ और एक लीटर शब्द से संख्या या प्रमाण का आभास होता है, क्योंकि ये संख्यावाचक विशेषण हैं। इसमें भी चार दिन से निश्चित

संख्या का बोध होता है, इसलिए इसको निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं और कुछ व्यक्ति से अनिश्चित संख्या का बोध होने से इसे अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं। इसी प्रकार एक लीटर दूध से परिमाण का बोध होता है इसलिए इसे प्रमाणवाचक विशेषण कहते हैं।


अब तुम नीचे लिखे वाक्यों को पढ़ो और उनके सामने विशेषण के भेदों को लिखो:


(क) मुझे दो दर्जन केले चाहिए।


(ख) दो किलो अनाज दे दो।


(ग) कुछ बच्चे आ रहे हैं।


(घ) सभी लोग हँस रहे थे।


(ड.) तुम्हारा नाम बहुत सुंदर है।