हमारे देश में तरह-तरह के भोजन, तरह-तरह की पोशाकें प्रचलित हैं। कक्षा के बच्चे और शिक्षक इनके विविध रूपों के बारे में बातचीत करें।
हमारा देश अनेकता में एकता वाला देश है। भारत में कुल 29 राज्य हैं और सभी राज्यों की बोली-भाषा, पहनावा, रहन-सहन एक दूसरे से एकदम अलग है। गुजरात में गुजराती भाषा बोली जाती है तो वहां के पहनावे में घाघरा चोली अहम है। खाने में गुजराती खाना जैसे –ढोकला, खाखरा प्रचलित है। वहीं उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो वहां पर हिंदी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें भी आपको भिन्नता देखने को मिलेगी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यह अदब की नगरी के नाम से मशहूर है। दिल्ली में जहां तू-तड़ाक बोली बोली जाती है तो वहीं लखनऊ में अवधी भाषा का प्रचलन है। यहां पर लोग अपने आप को भी हम कहकर बुलाते हैं। छोटा हो या फिर बड़ा सभी को आप कहकर बात करते हैं। इस तरह से 29 राज्य में अलग-अलग वेष-भूषा और बोली देखेने को मिलेगी।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.