Q13 of 16 Page 14

अपने किसी परिचित या मित्र के स्वभाव की विशेषताएँ लिखिए।

मेरा पड़ोसी बहुत ही शांत स्वभाव का है। कई बार गंभीर परिस्थिति उत्पन्न होने पर भी मेरा मित्र हमेशा समझदारी का परिचय देता है। वह पढ़ाई-लिखाई के मामले में बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि का रहा है। उसकी अन्य मामलों तो कोई खास उपलब्धि मेरी नजर में नहीं आयी है पर उसने पढ़ाई में अपनी लगन के कारण अच्छी नौकरी प्राप्त कर ली। उसका बचपन से मुझे कहना है कि मित्र- प्रत्येक मामले में अच्छा बनने से अच्छा है किसी एक चीज में अपना संपूर्ण ध्यान लगाया जाय। उसका कहना था कि ऐसा करने से कुछ और मिले या न मिले हमें वह चीज जरूर मिलती है जिसपर हमने अपना संपूर्ण ध्यान लगाया होता है जिसे अपने जीने का मकसद बनाया होता है। उसका यह भी मानना था कि एकहि साधे सब सधै। कहने का अर्थ है वह अंग्रेजी मुहावरे जैक ऑफ ऑल एण्ड मास्टर ऑफ नन जिसका अर्थ भी वही है के अन्दर छिपे हुए भाव को मानने वाला था और इस प्रकार वह किसी एक चीज के विशेषज्ञ बनने में ही अपनी सारी क्षमता का प्रयोग करना चाहता था।।


More from this chapter

All 16 →
11

‘‘सामाजिक जीवन में क्रोध की जरूरत बराबर पड़ती है। यदि क्रोध न हो तो मनुष्य दूसरे के द्वारा पहुँचाए जाने वाले बहुत से कष्टों की चिर-निवृत्ति का उपाय ही न कर सके।’’

आचार्य रामचंद्र शुक्ल जी का यह कथन इस बात की पुष्टि करता है कि क्रोध हमेशा नकारात्मक भाव लिए नहीं होता बल्कि कभी-कभी सकारात्मक भी होता है। इसके पक्ष या विपक्ष में अपना मत प्रकट कीजिए।

12

संकलित अंश में राम का व्यवहार विनयपूर्ण और संयत है, लक्ष्मण लगातार व्यंग्य बाणों का उपयोग करते हैं और परशुराम का व्यवहार क्रोध से भरा हुआ है। आप अपने आपको इस परिस्थिति में रखकर लिखें कि आपका व्यवहार कैसा होता।

14

दूसरों की क्षमताओं को कम नहीं समझना चाहिए- इस शीर्ष को ध्यान में रखते हुए एक कहानी लिखिए।

15

उन घटनाओं को याद करके लिखिए जब आपने अन्याय का प्रतिकार किया हो।