भाव स्पष्ट कीजिए
प्रभुता का शरण-बिंब केवल मृगतृष्णा है,
हर चंद्रिका में छिपी एक रात कृष्णा है।
इन पंक्तियों द्वारा कवि गिरिजा कुमार माथुर जी ने यह बताया है कि मनुष्य आजीवन मान-सम्मान, धन-दौलत और प्रसिद्धि आदि पाने के लिए परेशान रहता है। जब सत्य यह है कि ये सब केवल भ्रम है। जिस प्रकार मृग रेगिस्तान में पानी की आस में सूर्य की किरणों की चमक को जल मानकर उसके पीछे भटकता रहता है, ठीक उसी प्रकार मनुष्य भी अपने मान सम्मान को प्राप्त करने के लिए मृगतृष्णा के समान के लिए हमेशा दौड़ता ही रहता है। कवि का मानना है कि हर चमकती चीज के पीछे अन्धकार होता है। मनुष्य को इस यथार्थ को स्वीकार कर लेना चाहिए कि जिस प्रकार चाँदनी रात के बाद काली रात का अस्तित्व होता है, ठीक उसी प्रकार सुख का समय बीत जाने पर दुखों का सामना करना पड़ेगा।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.