Q10 of 20 Page 1

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिएः

संसार की रचना भले ही कैसे हुई हो लेकिन धरती किसी एक की नहीं है। पंछी, मानव, पशु, नदी, पर्वत, समंदर आदि की इसमें बराबर की हिस्सेदारी है। यह और बात है कि इस हिस्सेदारी में मानव जाति ने अपनी बुद्धि से बड़ी-बड़ी दीवारें खड़ी कर दी हैं। पहले पूरा संसार एक परिवार के समान था अब टुकड़ों में बँटकर एक-दूसरे से दूर हो चुका है।


) ‘मानव जाति ने अपनी बुद्धि से बड़ी-बड़ी दीवारें खड़ी कर दी’- कथन का क्या आशय है?


) परिवार के टुकड़ों में बँटकर एक दूसरे से दूर होने के क्या कारण हैं?


) आशय समझाइए धरती किस एक की नहीं है।

) आज मानव जाति के अंदर हर चीज में अपनी हिस्सा मांगने की आदत पड़ गई है| मनुष्य ने पृथ्वी पर उपस्थित प्रत्येक बस्तु पर अपना अधिकार जमा लिया है और फिर आपस में प्राकृतिक संसाधनों पर अधिकार की लड़ाई लड़ता रहता है| मनुष्य ने पृथ्वी पर जीवों, जमीन, संसाधनों को देश, राष्ट्र, राज्य एवं गाँव की सीमाओं में बाँट दिया है| इसी वजह से आज घरों का बंटवारा भी आसानी से हो जाता है। अपने स्वार्थ के लिए मनुष्य ने पृथ्वी और उसके जीवों तक का बंटवारा कर डाला है। जबकि इस पृथ्वी पर मनुष्य का कुछ भी नहीं सारे संसाधनों सिर्फ उसके जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए हैं नकि उसकी महत्वाकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिए|


) अतीत में पूरा परिवार एक साथ मिलकर रहता था। आज मनुष्यों ने घर और परिवार दोनों के टुकड़े कर दिए हैं। परिवार के लोगों में ही आपसी मतभेद रहने लगा है। मुनष्य ने सभी को उसके रंग, रूप, आकार और स्वभाव के आधार पर बांट दिया है।


) भगवान ने जब धरती बनाई थी तब यहां सब मिलजुलकर रहते थे। हर प्राणी के पास समान अधिकार था। कोई भी एक व्यक्ति प्रकृति को अपनी जागीर नहीं समझता था| सभी पृथ्वी पर एक परिवार की तरह रहते थे और पृथ्वी पर उपस्थित संसाधनों का उपयोग सिर्फ अपनी मूलभूत आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए करते थे| लेकिन वर्तमान में स्थिति में परिवर्तन आ गया है| अब मनुष्य ने पृथ्वी पर उपस्थित प्रत्येक बस्तु पर अपना अधिकार ज़माना शुरू कर दिया है| हमें फिर से उसी तरह रहना शुरू करना पड़ेगा तभी पृथ्वी पर एक संतुलन की स्थिति बन पाएगी और अगर हम ऐसा नहीं करते तो कुछ लोगों को पास बहुत अधिक संसाधन हो जायेंगे जबकि कुछ लोग आधारभूत जरूरतों से भी वंचित हो जायेंगे| इसीलिये पृथ्वी पर हमें एक परिवार की तरह रहना चाहिए|


More from this chapter

All 20 →
8

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिएः

) ओचुमेलॉव की दो चारित्रिक विशेषताओं का अपने शब्दों में उल्लेख कीजिए।


) ‘अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले पाठ के आधार पर लिखिए कि समुद्र के गुस्से का क्या कारण था? उसने अपना गुस्सा कैसे व्यक्त किया?


) सआदत अली कौन था? कर्नल उसे अवध के तख्त पर क्यों बिठाना चाहता था?

9

‘झेन की देन’ पाठ में जापानी लोगों को मानसिक रोग होने के क्या-क्या कारण बताए गए हैं? आप इनसे कहाँ तक सहमत हैं? तर्कसहित लिखिए।

11

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

क) बिहारी ने ईश्वर प्राप्ति में किन साधनों को साधक और किनको बाधक माना है?


ख) महादेवी वर्मा अपने दीपक को किस प्रकार जलने के लिए कह रही हैं और क्यों?


ग) ‘कर चले हम फ़िदा’ गीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि क्या है?

12

‘आत्मत्राण’ कविता में कवि की प्रार्थना से क्या संदेश मिलता है? अपने शब्दों में लिखिए।