दिए गए संकेत बिंदुओ के आधार पर निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिएः
मित्रता
• मित्रता का महत्व
• अच्छे मित्र का लक्षण
• लाभ-हानि
मित्रता का महत्व— कोई भी मनुष्य बिना मित्र के नहीं रहता। प्रत्येक व्यक्ति का कोई न कोई मित्र होता ही है| दूसरों से मित्रता करना मनुष्य की स्वाभाविक प्रवृति है| उसे दूसरों के बारे में जानने में दिलचस्पी होती है और इसी दिलचस्पी के परिणामस्वरुप वह दूसरों से दोस्ती करता है| कभी—कभी यही मित्र बेहद अजीज हो जाते हैं। इनसे हम अपने मन की हर बात कह सकते हैं। मित्र साथ होते हैं तो जीवन के दुखों को कम करने में मदद करते हैं। एक सच्चा मित्र अपने मित्र को हमेशा उचित कार्य करने की सलाह देता है। इस दुनिया में सच्चे मित्र को ढूँढ़ पाना बहुत कठिन है।
अच्छे मित्र का लक्षण— कहावत है कि संग तारे और कुसंग बोरे। इसका मतलब ये है कि अगर आप अच्छे दोस्तों के साथ रहते हैं तो वह हमेशा आपको सही सलाह देकर आपकामार्गदर्शन करेगा। वहीं अगर आपने बुरे दोस्त बना लिए तो वे आपको अंधकार की ओर ले जाएंगे। अच्छा मित्र सुख ही नहीं दुख में भी साथ निभाता है। अच्छे दोस्तों की एक निशानी ये भी होती है कि वे एक—दूसरे की समृद्धि के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं। इस स्वार्थ की दुनिया में अच्छा मित्र मिलना मुश्किल होता है।
लाभ-हानि— कभी—कभी मित्र हमारे लिए परिवार से बढ़कर हो जाते हैं और कभी—कभी उनसे बात भी करने का मन नहीं करता। मित्र होने का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि मित्र मुश्किल वक्त में हमें कभी अकेला नहीं छोड़ते हैं। अच्छा दोस्त होने के लिए वफादारी बहुत जरूरी है। मित्रता केवल पहचान होने से नहीं होती है। इसके लिए परख होनी जरूरी है। एक—दूसरे के लिए अच्छी—बुरी बातों को अपनाकर आगे बढ़ना ही सच्ची मित्रता के लक्षण हैं। दोस्तों को हमारे सारे राज पता होने के कारण कभी—कभी हानि भी हो जाती है। हमें अपने मित्रों के साथ ईमानदारीपूर्ण व्यवहार करना चाहिए और हमेशा उनके प्रति सच्चा रहना चाहिए|
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.